फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: महारानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती मनायेगी बीजेपी; कई कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला में हुई चर्चा

Wed, 14 May 2025 02:43 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ बीजेपी महारानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती मनायेगी। इस मौके पर 21 से 30 मई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर रजबंधा मैदान में बीजेपी जिला अध्यक्षों की कार्यशाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ बीजेपी महारानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती मनायेगी। इस मौके पर 21 से 30 मई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस संबंध में आज बुधवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर रजबंधा मैदान में जिला अध्यक्षों की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति तैयार बनाई गई। 

विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक  नारायण चंदेल ने बताया कि पार्टी के विभिन्न वक्तागण महारानी अहिल्याबाई के कार्यों को लेकर पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाएंगे और वहां व्याख्यान माला, संगोष्ठी, प्रदर्शनी का  आयोजन किए जाएंगे। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, कार्यशाला के प्रदेश संयोजक नारायण चंदेल, कार्यशाला की प्रमुख वक्ता सुषमा सिंह, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, शंकर लाल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सवन्नी, विधायक धरम लाल कौशिक, मोतीलाल साहू, भावना बोहरा, खूबचंद पारख, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, cgmsc आयोग अध्यक्ष दीपक म्हस्के, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, श्याम नारंग, महापौर मीनल चौबे, पूजा विधानी, संजय पांडेय, राम नरेश राय सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें