फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरणदेव बोले: आतंकवाद के खिलाफ शक्तिशाली प्रतीक है 'ऑपरेशन सिंदूर'; पूरा छत्तीसगढ़ पीएम मोदी और सेना के साथ

सार

Kiran SinghDeo on Operation Sindoor: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सैन्य बलों के "ऑपरेशन सिन्दूर" की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह आतंकवाद के खिलाफ हमारे दृढ़ संकल्प का शक्तिशाली प्रतीक है। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kiran SinghDeo on Operation Sindoor: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सैन्य बलों के "ऑपरेशन सिन्दूर" की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह आतंकवाद के खिलाफ हमारे दृढ़ संकल्प का शक्तिशाली प्रतीक है। 

विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय सेना के अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह देश की जनाकांक्षाओं की मुखर अभिव्यक्ति है। इससे भारत सरकार व सेना की आतंकवाद को समूल खत्म करने की प्रतिबद्धता विश्व मंच पर देश की प्रतिष्ठा को बढ़ा रही है। भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ देश में उपजा गम और गुस्सा नए जज्बे के रूप में दिखा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने वादे को निभाया है। पूरा छत्तीसगढ़ उनके साथ है। सेना के जवान इसी तरह आगे बढ़कर बदला लेते रहें, जिससे ऐसी घटना दोबारा न घटे। देव ने पहलगाम आतंकवादी हमले में त्वरित न्याय दिलाने वाले देश के बहादुर सैनिकों को सलाम करते हुए कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ संकल्प का एक शक्तिशाली प्रतीक है। 
विज्ञापन


सिंहदेव ने कहा कि सैनिकों का साहस हमारी संप्रभुता की रक्षा करता है और हर भारतीय माँ की गरिमा को बनाए रखता है, जो गर्व और स्वतंत्रता के साथ सिंदूर लगाती हैं। ऑपरेशन का नाम सिंदूर देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने सिन्दूर मिटाकर पहलगाम के नरसंहार पर अट्टहास करने वाले आतंकी नरपिशाचों और पाकिस्तान को यह दिखा दिया कि वह चुप बैठने वालों में से नहीं है। जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तान को जवाब दिया, उसने हमारा भरोसा कायम रखा है। प्रधानमंत्री और सेना ने देश की जनता का दर्द समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें