फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: किरण देव बोले- विकसित भारत जी राम जी योजना छत्तीसगढ़ में लिखेगी खुशहाली और विकास का नया अध्याय

Thu, 02 Jul 2026 06:02 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Kiran Dev on 'Viksit Bharat' scheme: छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने एक जुलाई से छत्तीसगढ़ में बहुप्रतीक्षित 'विकसित भारत : जी राम जी' योजना के अमल में आने पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kiran Dev on 'Viksit Bharat' scheme: छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने एक जुलाई से छत्तीसगढ़ में बहुप्रतीक्षित 'विकसित भारत : जी राम जी' योजना के अमल में आने पर हर्ष जताया है। देव ने इस जनकल्याणकारी योजना की शुरुआत के लिए केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के विकास में एक मील का पत्थर बताया है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा और प्रभावी कदम है। एक जुलाई से इस योजना के लागू होने के साथ ही छत्तीसगढ़ के आम जनमानस, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत होने जा रही है। यह योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के मूल मंत्र पर आधारित है। 'जी राम जी' योजना के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे, रोजगार के नए अवसरों और जनकल्याणकारी सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। 

'भाजपा सरकार जो कहती है, वो करती है'
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जो कहती है, वो करती है। एक जुलाई की यह तारीख छत्तीसगढ़ के इतिहास में खुशहाली और प्रगति के नए अध्याय के रूप में दर्ज होगी। यह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने और प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने का एक सशक्त माध्यम है। संगठन और सरकार मिलकर इस योजना का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुँचाना सुनिश्चित करेंगे। श्री देव ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया है कि वे इस योजना के क्रियान्वयन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ और जन-जन तक इसकी जानकारी पहुँचाकर लोगों को लाभान्वित करने में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें