फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम के बयान पर बीजेपी का पलटवार: बोली- सस्ते ट्रोलर बन गए भूपेश बघेल, रे-बे करने वाले भाषाई ज्ञान न दें

Fri, 16 May 2025 03:15 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

 CG Politics: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बयानबाजी पर बीजेपी ने सोशल मीडिया पर उन्हें आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Politics: तिरंगा यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बयानबाजी पर बीजेपी ने सोशल मीडिया पर उन्हें आड़े हाथों लिया है। भाजपा नेताओं ने उन्हें चौतरफा घेरा है। मंत्री केदार कश्यप ने एक्स पोस्ट पर बघेल को घेरते हुए कहा कि एक सस्ते ट्रोल की तरह ही व्यवहार कर रहे हैं पूर्व सीएम। देशहित से जुड़े इतने बड़े विषय का इस तरह मजाक उड़ाना निंदनीय है। आश्चर्य है कि कितनी फुरसत में रहते हैं वो और उनकी टीम। एक सहज-सरल मुख्यमंत्री का इस तरह उपहास करना, इस तरह विषय को भटकाना यह दिखाता है कि पाकिस्तान के विरुद्ध भारत की यह सफलता आपको पच नहीं रही है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक का इसी तरह मजाक बनाते हुए उन्होंने कहा था कि वहां कौए मरे थे। जनता ने आपके भद्दे मजाक का जवाब दे दिया। क्यों इस तरह अपनी भद्द पिटवाते रहते हैं कका?

विज्ञापन

 

वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले- पाकिस्तान के विरुद्ध भारत की जीत को नहीं पचा पा रहे भूपेश

तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बयान को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया में पोस्ट किया जिसे  कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी  ने आड़े हाथों लिया है। मंत्री चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को हीनता बोध से ग्रस्त बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विरुद्ध भारत की जीत को नहीं पचा पा रहे हैं। 

आयोजन शब्द का समझाया अर्थ 
मंत्री श्री चौधरी जी ने आयोजन शब्द को लेकर कहा कि 'नागरी प्रचारिणी सभा’ के शब्दकोष में ‘आयोजन’ का अर्थ है - ‘किसी कार्य या गतिविधि को सुनियोजित और व्यवस्थित ढंग से करने की प्रक्रिया।’ इसमें योजना बनाना, संसाधनों का प्रबंधन और कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करना शामिल है। 
विज्ञापन


सैनिकों के शौर्य पर नहीं करना चाहिए सवाल - मंत्री चौधरी
कैबिनेट मंत्री चौधरी ने आगे लिखा कि क्या कांग्रेस नेता यह कहना चाहते हैं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत चला अभियान सुनियोजित नहीं था या अव्यवस्थित था? या सेना ने योजना सही नहीं बनायी थी, कि संसाधनों का प्रबंधन सेना ने सही नहीं किया? कभी सर्जिकल स्ट्राइक का इसी तरह मजाक बनाते हुए भूपेशजी ने यह कहा था कि ‘वहां केवल कौए मरे हैं।’ जनता ने उस भद्दे मजाक का माकूल जवाब भी दे दिया उन्हें। हमारे सैनिकों के शौर्य पर सवाल खड़ा करते रहने की परिपाटी बंद होना चाहिये। यह राजनीति का विषय नहीं है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में भूपेश बघेल इन दिनों सड़क छाप ट्रोलर की भूमिका में है । प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ मुद्दाविहीन हो चुके भूपेश बघेल अब उनके लिए हर दिन अनर्गल प्रलाप का भोपू बजा रहे हैं। सेना के शौर्य पर प्रश्न चिह्न लगाने वाले बघेल कांग्रेस के बदनाम टूल से ज़्यादा कुछ नहीं है ।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि ऐ लड़की राजनीति मत कर,तेरे बाप ने भी कभी माइक पकड़ा है,ये लोग कितना भी भौंके,ऐसे शब्दों का प्रयोग करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री आप तो कम से कम भाषा पर न बोले तो अच्छा है। एक सरल, सहज,आदिवासी मुख्यमंत्री आपको पच नहीं रहा है तो आप बेवजह की सस्ती राजनीति कर रहे हैं।
 


पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह ने कहा कि एक सुशासन प्रिय मुख्यमंत्री ने देश की सेना पर गर्व जताया और आप उसमें भी मीन मेख निकाल रहे हैं? देश आज ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान पर की गयी कार्रवाई से गर्वित है। सेना का मनोबल गिराने वाले सवाल सिर्फ कांग्रेस की ओर से ही क्यों उठाते हैं !

पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष और भाजपा प्रवक्ता हर्षिता पांडेय ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में भूपेश बघेल इन दिनों सड़क छाप ट्रोलर की भूमिका में है । प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ़ मुद्दाविहीन हो चुके भूपेश बघेल अब उनके लिए हर दिन अनर्गल प्रलाप का भोपू बजा रहे हैं । सेना के शौर्य पर प्रश्न चिह्न लगाने वाले भूपेश बघेल कांग्रेस के बदनाम टूल से ज्यादा कुछ नहीं है ।

 

विज्ञापन

क्या पोस्ट किया है पूर्व सीएम भूपेश ने
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय “ऑपरेशन सिंदूर” को एक 'आयोजन' बता रहे हैं। हे ईश्वर, सेना के शौर्य और पराक्रम को आयोजन बताने वाले इन लोगों को क्षमा करना। वे नहीं जानते कि शौर्य और पराक्रम क्या होता है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें