फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: छत्तीसगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा ने यूपी में संभाली कमान; केंद्र की योजनाओं को लेकर घर-घर पहुंच रही टीम

Tue, 24 Nov 2026 08:53 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की टीम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार करने के लिये यूपी पहुंच चुकी है। वहां पर भाजपा की योजनाओं और नीतियों को लेकर घर-घर पहुंचेगी। प्रदेश की 73 महिला नेत्रियां आगामी उत्तरप्रदेश चुनाव के मद्देनजर सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रचार-प्रसार करने यूपी पहुंची हैं। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा यूपी में बैठक लेते हुए - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की टीम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार करने के लिये यूपी पहुंच चुकी है। वहां पर भाजपा की योजनाओं और नीतियों को लेकर घर-घर पहुंचेगी। प्रदेश की 73 महिला नेत्रियां आगामी उत्तरप्रदेश चुनाव के मद्देनजर सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रचार-प्रसार करने यूपी पहुंची हैं। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने बताया कि हमारे साथ प्रदेश की 73 महिला नेत्रियों की टीम यूपी आई हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति लोगों में अटूट विश्वास है। यहाँ आम जनमानस के मन में सुरक्षित और समृद्ध उत्तरप्रदेश निर्माण के लिए एकमात्र विश्वासपूर्ण चेहरा योगी ही हैं। 

उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा स्थानीय महिलाओं से सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर सम्पर्क साधा गया। महिलाओं में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर समर्थन और सार्थक नजरिया है। स्थानीय महिलाएं एकमत होकर 'योगी महाराज' के सुरक्षित एवं सबल उत्तरप्रदेश मॉडल के साथ मजबूती से खड़ी हैं। जनता का प्रतिसाद देखकर कह सकते हैं कि पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार उत्तरप्रदेश में भाजपा और योगी महाराज की सरकार बनायेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वस्थी ने बताया कि उत्तरप्रदेश प्रवास में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल नायक अन्य महिला नेत्रियां उत्तरप्रदेश में योगी सरकार बनाने का संकल्प लेकर यूपी आई हैं। 

बता दें कि छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की टीम 20 नवम्बर को उत्तरप्रदेश पहुंची। छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां दो बसों में 18 नवम्बर को उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हुई थी। यह टीम भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेगी।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें