फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: भाजपा का आरोप- कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के दबाव में लखमा, आदिवासी संस्कृति को खत्म करने की साजिश

Mon, 06 Feb 2023 12:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर (छत्तीसगढ़)

सार

प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सोनिया गांधी ईसाई हैं और सनातन संस्कृति के खिलाफ कांग्रेस नेताओं से अपनी बात कहलवा रही हैं। उन्होंने कहा कि कवासी लखमा आदिवासियों को हिंदुओं के विरोध में बताते हैं।
विज्ञापन
केदार कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ भाजपा महामंत्री तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा के हालिया बयान पर टिप्पणी की है। केदार कश्यप ने लखमा द्वारा आदिवासियों के हिंदुओं से अलग होने के संदर्भ में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार हिंदू सनातन धर्म के खिलाफ वातावरण बना रहे हैं। यह साजिश उनके शीर्ष नेतृत्व द्वारा कराई जा रही है। इसके मूल में आदिवासी संस्कृति को खत्म कर धर्मांतरण कराकर आदिवासियों को ईसाई बनाने की सुनियोजित साजिश है। 

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बारसूर में गणेश जी की प्राचीनतम प्रतिमा है। हम आदिवासी गणेश जी की पूजा करते हैं। इसी तरह दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माई की हम आदिवासी पूजा करते हैं। दंतेश्वरी माई बस्तर की आराध्य देवी हैं। कवासी लखमा जिस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं वहां इंजरम में भगवान राम आए थे।

प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सोनिया गांधी ईसाई हैं और सनातन संस्कृति के खिलाफ कांग्रेस नेताओं से अपनी बात कहलवा रही हैं। उन्होंने कहा कि कवासी लखमा आदिवासियों को हिंदुओं के विरोध में बताते हैं। उन्हें ईसाइयों के विरोध में क्यों नहीं बताते? धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ क्यों नहीं बोलते। 
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के दबाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण हो रहा है। आदिवासी समाज को अपनी ही धरती पर अपनी संस्कृति से बेदखल करने का कुचक्र चल रहा है। धर्मांतरण का विरोध करने वाले आदिवासी का दमन किया जा रहा है, तब कवासी आदिवासी संस्कृति के पक्ष में खड़े क्यों नहीं होते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें