उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठे लोग सरकार नहीं चला सकते। वे ट्रेन नहीं चला सकते, बिजली संयंत्रों को कोयला नहीं दे सकते, युवाओं को रोजगार नहीं दे सकते, इसलिए वे अग्निपथ योजना लेकर आए। केंद्र सिर्फ जरूरी चीजों के दाम बढ़ा रहा है, उन्होंने देश में कोयले का संकट पैदा किया है।
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेन रद्द होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पेट्रोल डीजल के बढ़ती कीमत और दूसरी तरफ ट्रेने रद्द कर आम जनता के लिए सस्ते यातायात के माध्यम को बंद करके आम जनता के जेब पर डाका डालने का काम सरकार कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठे लोग सरकार नहीं चला सकते। वे ट्रेन नहीं चला सकते, बिजली संयंत्रों को कोयला नहीं दे सकते, युवाओं को रोजगार नहीं दे सकते, इसलिए वे अग्निपथ योजना लेकर आए। केंद्र सिर्फ जरूरी चीजों के दाम बढ़ा रहा है, उन्होंने देश में कोयले का संकट पैदा किया है।
पत्रकार की गिरफ्तारी के मसले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस छत्तीसगढ़ पुलिस का सहयोग करने के बजाय अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रही है। भाजपा कभी न्यायपालिका के फैसले का पालन नहीं करती। पहले वे समाज के विभिन्न वर्गों में नफरत के बीज बोते हैं और फिर 'स्नेह यात्रा' करने की बात करते हैं।
विज्ञापन
टीवी एंकर की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई कल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बयान को गलत संदर्भ में दिखाते हुए एक खबर प्रसारित करने के आरोप में कुछ राज्यों में प्राथमिकियों का सामना कर रहे टीवी एंकर की एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा। याचिका दायर कर कथित अपराध के लिए कठोर कार्रवाई से संरक्षण का आग्रह किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने छेड़छाड़ की गई वीडियो क्लिप के प्रसारण के लिए कई राज्यों में प्राथमिकियां दर्ज किए जाने के मद्देनजर याचिका पर तत्काल सुनवाई करने का अनुरोध किया।