Chhattisgarh Assembly monsoon session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा। सत्र 17 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कुल पांच बैठकें होंगी। सत्र के दौरान वित्तीय कार्य के साथ ही अन्य शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सत्तापक्ष को घेरेगा। इसे लेकर विपक्ष ने रणनीति बना ली है।
दूसरी ओर सरकार अपने महत्वपूर्ण एजेंडे और प्रस्तावों को सदन से पारित कराने की तैयारी में है। देखा जाए तो मानसून सत्र भले ही पांच दिन का है, लेकिन सरकार और विपक्ष में तीखी बहसों के साथ कई महत्वपूर्ण फैसलों पर सबकी टिकी निगाहें रहेगी।