फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ चुनाव 2018: सीएम रमन सिंह ने भरा पर्चा, योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Tue, 23 Oct 2018 10:40 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रमन सिंह और योगी आदित्यनाथ - फोटो : Chhattisgarh BJP twitter
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आज राजनांदगांव विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां मौजूद थे। इस दौरान एक खास नजारा देखने लायक था। सीएम रमन सिंह ने योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और जीत का दावा किया। वहीं, योगी ने कहा कि मेरी रमन सिंह के लिए शुभकामनाएं हैं। यहां भाजपा की जीत में कोई संदेह नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


रमन सिंह ने राजनांदगांव जिला मुख्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह, उनके पुत्र और सांसद अभिषेक सिंह और छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रभारी अनिल जैन समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। 

मुख्यमंत्री सिंह ने नामांकन दाखिल करने के दौरान योगी आदित्यनाथ के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री सिंह राजनांदगांव विधानसभा सीट से पिछले दो बार से विधायक हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि 2017 गुजरात चुनाव में योगी भाजपा के स्टार प्रचारक रहे थे। उन्होंने कई हिंदू बहुत इलाकों में प्रचार किया था। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे मौका मिला है कि मैं छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह के नामांकन के दौरान यहां मौजूद रहूं और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करूं। भाजपा छत्तीसगढ़ में प्रंड बहुमत से दोबारा सत्ता में आएगी।   बता दें कि सीएम रमन सिंह इस बार भी राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस ने दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने सोमवार को ही उनके नाम का एलान किया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें