फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ चुनाव: भाजपा और कांग्रेस के इन दिग्गजों की किस्मत आज ईवीएम में होगी कैद

Tue, 20 Nov 2018 11:15 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण में इन दिग्गजों पर होगी नजर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। ऐसे में जानना दिलचस्प होगा कि इस चरण में किन दिग्गजों की किस्मत आज ईवीएम में कैद होने वाली है। 
विज्ञापन


रमन सिंह सरकार के नौ मंत्रियों के भाग्य का फैसला आज मतदाता तय कर देंगे। 

1. बिलासपुर से अमर अग्रवाल
2. रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल
3. रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत
4. प्रतापपुर से रामसेवक पैकरा
5. बैकुंठपुर से भैयालाल राजवाड़े
6. मुंगेली से पुन्नूलाल मोहिले
7. भिलाई नगर से प्रेम प्रकाश पांडेय
8. कुरूद से अजय चंद्राकर
9. नवागढ़ से दयालदास बघेल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक, बिल्हा सीट से चुनावी मैदान में हैं। 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल पाटन से, नेता विपक्ष टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से, कांग्रेस सांसद ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण से और पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत सक्ती से ताल ठोक रहे हैं।

नवनिर्मित छत्तीसगढ़ जन कांग्रेस के अजीत जोगी मरवाही सीट से चुनाव मैदान में हैं। उनकी पत्नी रेनू जोगी कोटा से और बहू रिचा जोगी अकलतरा से बीएसपी के टिकट पर लड़ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में 1,53,85,983 मतदाता 1079 उम्मीदवारों के लिए वोटिंग करेंगे। इसमें 119 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। राज्य के रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 46 उम्मीदवार और बिंद्रानवागढ़ में सबसे कम छह उम्मीदवार हैं। 

पहले चरण में 12 नवंबर को बस्तर और राजनांदगांव की 18 सीटों पर वोट डाले गए थे। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें