फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: नक्सलियों को ठेंगा दिखा, मतदान करने पहुंच रहे लोग

Mon, 12 Nov 2018 02:14 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए मतदान जारी है जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोग दूर-दराज से मतदान करने पहुंच रहे हैं। दंतेवाड़ा के नक्सल प्रभावित विधानसभा सीट पर वोट करने के लिए ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डाल कर वोटिंग कर रहे हैं। ग्रामीण इंद्रावती नदी को नाव से पार कर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


दंतेवाड़ा को नक्सलियों का गढ़ माना जाता है और यहां लोगों की ऐसी बहादुरी काबिलेतारीफ है। 2013 में बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा की झीरम हमले में शहादत के बाद कांग्रेस ने उनकी पत्नी देवती कर्मा को यहां से मैदान में उतारा, देवती भाजपा के भीमाराम मंडावी को 5,987 वोटों से पराजित किया था। भीमा मंडावी ने 2008 में कांग्रेस के तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा को 12,563 वोटों से पराजित किया था।

इस चुनाव  के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पहले चरण के मतदान के लिए सुरक्षा बल के लगभग एक लाख जवानों को तैनात किया गया है। राज्य में नक्सलियों ने चुनाव का विरोध किया है और पिछले 15 दिनों में कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें