फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

Sat, 27 Oct 2018 10:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दल अपनी- अपनी तैयारियों में लग गए हैं। इसी बीच, शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की तरह दिखने वाले अभिनंदन पाठक ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उनके तेवर बदले बदले से नजर आए। पहले वह भाजपा का प्रचार करने की बात कर रहे थे लेकिन अब उनके सुर बिल्कुल बदल गए हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, पाठक यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रचारक बनने आए थे लेकिन पार्टी ने उन्हें स्वीकार नहीं किया है। बता दें कि अभिनंदन पाठक भाजपा के लिए कई चुनावों में प्रचार कर चुके हैं। अभिनंदन खुद को मोदी भक्त कहते हैं और वह मोदी की खूब तारीफ करते हैं। हाल ही में उन्होंने भाजपा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने का अरोप लगाया था। 

छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण की 18 सीटों पर विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की शुरूआत हो गई। प्रथम चरण में 8 जिलों की 18 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें से कई सीटें नक्सल प्रभावित इलाकों में हैं। सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए अर्धसैनिक बलों की तकरीबन 700 कंपनियां तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने बताया कि मंगलवार को 18 विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि 23 अक्टूबर तक चलेगी। पहले चरण में 12 नवंबर को नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके में 12 तथा राजनांदगांव जिले में 6 विधानसभा सीटें हैं। 

उल्लेखनीय है कि पांचों राज्यों (मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम) में सबसे पहले मतदान छत्तीसगढ़ में होगा। यहां मतदान दो चरणों में होगा। पहले फेज में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 12 नवंबर को जबकि दूसरे फेज में 20 नवंबर को चुनाव होगा। वहीं परिणाम 11 दिसंबर को घोषित किये जाएंगे। छत्तीसगढ़ की सत्ता पर भाजपा 15 साल से काबिज है। डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री पद की कमान संभाले हुए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती और पूर्व कांग्रेस नेता अजीत जोगी के बीच गठबंधन के एलान के बाद मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।  

राज्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू के मुताबिक प्रथम चरण में 31 लाख 79 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इनमें 16 लाख 21 हजार महिलाएं और 15 लाख 57 हजार पुरुषों के अलावा 89 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। 18 विधानसभा सीटों के लिए 4 हजार 336 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 12 सीट अनसूचित जनजाति तथा एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 

राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके में पैरामिलिट्री बलों की 700 कंपनियों को तैनात की जाएंगी। साथ ही, शहरी इलाकों में पहली बार आरएएफ की तैनाती भी की जाएगी। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के 7 जिलों में 2853 मतदान केंद्र हैं, जहां इस समय सीआरपीएफ, बीएसएफ और राज्य पुलिस के करीब 45000 बल तैनात हैं। वहीं वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी तकरीबन 700 पैरामिलिट्री बलों को तैनात किया गया था।

प्रथम चरण में बस्तर संभाग की सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा चित्रकोट, बस्तर, जगदलपुर, नारायणपुर, केशकाल, कोण्डागांव, कांकेर जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापुर और कांकेर तथा राजनांदगांव जिले के खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी और मोहला-मानपुर विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें