फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: सुकमा में पेड़ के नीचे मतदान केंद्र, मतदाताओं की लगी लंबी लाइन  

Mon, 12 Nov 2018 10:54 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ चुनाव - फोटो : ANI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए आज 18 सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण की सभी सीटें बस्तर और राजनांदगांव से हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात हैं। 
विज्ञापन


मतदाताओं की सुरक्षा के मद्देनजर ही सुकमा में एक पेड़ के नीचे मतदान केंद्र बनाया गया है। संगीनों के साए में यहां मतदाता लाइन में लगकर वोट देते नजर आ रहे हैं। परंपरागत मतदान केंद्र से अलग इस मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी लाइन नजर आई। 


बता दें कि राजनांदगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह चुनाव मैदान में हैं और उनके सामने कांग्रेस पार्टी से करुणा शुक्ला हैं। जिन 18 सीटों पर मतदान होना हैं उनमें से 12 सीट बस्तर क्षेत्र में और छह सीट राजनांदगांव जिले में है। पहले चरण में 18 सीटों में से 12 सीट अनुसूचित जनजाति के लिए और एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। राज्य के धुर नक्सल प्रभावित बस्तर और राजनांदगांव क्षेत्र के मतदाता मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत 190 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें