फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर: शिक्षा व्यवस्था को लेकर शिक्षकों ने बयां किया अपना दर्द

Mon, 29 Oct 2018 11:07 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर
विज्ञापन
जांजगीर पहुंचा अमर उजाला चुनाव रथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला आपको बताएगा छत्तीसगढ़ के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा जांजगीर। संवाददाता वैभव कुमार ने हर उम्र के लोगों से बात करके जनता का मूड जानने की कोशिश की। साथ ही नेताओं से भी बातचीत की। 
विज्ञापन


उन्होंने जाना कि आखिर जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना की जनता इस बार के चुनाव में किसे मौका देने वाली है। अमर उजाला के लाइव वीडियो में जानिए कि जांजगीर इस बार किन मुद्दों पर वोट करने वाला है। 

जांजगीर में इस बार त्रिकोणीय मुक़ाबला होने वाला है। मौजूदा विधायक कांग्रेस के मोती लाल देवांगन हैं। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर बसपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा की तरफ से नारायण चंदेल मैदान में हैं। 
विज्ञापन


शिक्षा व्यवस्था को लेकर शिक्षकों ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों में शिक्षकों को उचित सैलरी नहीं मिलती है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बहुत जरूरत हैं। विषयवार शिक्षकों की भर्ती की योजना अभी तक लागू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों में भी बच्चों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। 

स्वच्छता के सवाल पर लोगों का कहना है कि शहर में आम तौर पर सफाई रहती है। लेकिन स्टेशन के बाहर कुछ जगहों पर काफी गंदगी दिखी। महिला सुरक्षा को लेकर लोग फिलहाल संतुष्ट नजर आए। उनका कहना है कि महिलाएं शहर में सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें