कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं और आखिरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 19 उम्मदीवारों के नाम शामिल हैं। अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी का टिकट काट दिया गया है। इसके अलावा दुर्ग ग्रामीण से प्रतिमा चंद्रकर का टिकट काट दिया गया है।
टिकट कटने के साथ ही रेणु जोगी ने जनता कांग्रेस का दामन थाम लिया है और वह कोटा सीट से चुनाव लड़ेंगी।
रायगढ़- प्रकाश नायक
बिल्हा- राजेंद्र शुक्ला
बिलासपुर- शैलेष पांडेय
जैजैपुर - अनिनल कुमार
बासना- देवेंद्र बहादुर
धरसींवा - अनिता शर्मा
रायपुर शहर उत्तर- कुलदीप जुनेजा
रायपुर शहर दक्षिण - कन्हैया अग्रवाल
करुद लक्ष्मीकांत सहाय
धमतरी गुरुमुख सिंह
गुंडरदेही कुंवर निषाद
बेमतरा - आशीष छाबड़ा
नवागढ़ कुलदीप सिंह
बता दें कि छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को पहले दौर का मतदान होना है। मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच है। अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। अजीत जोगी ने कांग्रेस से नाता तोड़कर अपनी पार्टी बना ली थी, लेकिन उनकी पत्नी कांग्रेस में ही बनी रही। अब टिकट कटने के बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है।