फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की चौथी सूची की जारी 

Sun, 28 Oct 2018 09:21 PM IST
Riya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 17 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने दूसरे चरण के लिए 37 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसके साथ ही पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता टी एस सिंह देव अम्बिकापुर से चुनाव लड़ेंगे जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत सक्ति विधानसभा सीट से मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन


इस बार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का प्रयास करेगी। भाजपा प्रदेश में 2003 से ही सत्ता पर काबिज है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं। पहले चरण में प्रदेश में नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। शेष 72 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 11 नवंबर को होगी।

कांग्रेस ने पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए उम्मीदवारों की सूची 18 और 22 अक्टूबर को जारी की थी। पहले चरण के मतदान में कांग्रेस ने राजनांदगांव सीट पर मुख्यमंत्री रमन सिंह के मुकाबले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला को मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें, चौथी सूची में किन नामों का हुआ एलान ः
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें