फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावलों को वैश्विक बाजार में मिलेगी पहचान, स्पेन में हुई अहम व्यावसायिक चर्चा

Thu, 26 Nov 2026 08:44 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

स्पेन के बार्सिलोना में छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने पर चर्चा हुई। जीराफूल, जवाफूल और नगरी दुबराज जैसे सुगंधित चावलों की वैश्विक ब्रांडिंग और निर्यात को मिलेगा बढ़ावा।
विज्ञापन
स्पेन में हुई अहम व्यावसायिक चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार में पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन में व्यावसायिक चर्चा की। इसका उद्देश्य प्रदेश के विशिष्ट कृषि उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत करना है।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन के बार्सिलोना में फिरा बार्सिलोना संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिकॉर्ड जेप्टरो से मुलाकात की। इस बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी और संचालक कृषि राहुल देव भी शामिल थे। काउंसिल जनरल ऑफ इंडिया आर्स निसार भी उपस्थित थीं। चर्चा में छत्तीसगढ़ के विशिष्ट कृषि उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग पर जोर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में सहभागिता और निर्यात की संभावनाओं पर भी विस्तार से बात हुई। जेप्टरो ने छत्तीसगढ़ के जवाफूल, जीराफूल, नगरी दुबराज और कालीमूंछ जैसे सुगंधित चावलों को प्रचारित करने में सहयोग का आश्वासन दिया। फिरा बार्सिलोना संस्था भारत सहित विभिन्न राज्यों के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंचों तक पहुंचाती है। इस पहल से छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादकों और निर्यातकों को विदेशी खरीदारों से जुड़ने के नए अवसर मिलेंगे।

उत्पादों की विशिष्ट पहचान
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सुगंधित चावल अपनी विशिष्ट खुशबू, स्वाद और गुणवत्ता के कारण अलग पहचान रखते हैं। प्रदेश के जीराफूल और नगरी दुबराज चावल को भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) भी प्राप्त है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनकी प्रभावी ब्रांडिंग से किसानों को उनकी विशिष्ट उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा। इससे पारंपरिक धान की किस्मों के संरक्षण को भी प्रोत्साहन मिल सकता है। यह पहल प्रदेश की समृद्ध कृषि विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगी।
विज्ञापन


निर्यात प्रोत्साहन और आर्थिक वृद्धि
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में कृषि उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन ने निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 के तहत वर्ष 2030 तक निर्यात दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। बार्सिलोना में हुई यह व्यावसायिक चर्चा कृषि निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने में महत्वपूर्ण साबित होगी। कृषि उत्पादों को एक विशिष्ट वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित करने की संभावनाएं मजबूत होंगी। अंतरराष्ट्रीय विपणन, उच्च गुणवत्ता मानकों और आधुनिक पैकेजिंग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें