फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: महादेव के बाद गजानंद ऑनलाइन सट्टा एप, बंद कमरे में सेट-अप तैयार, सटोरिये को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 04 Apr 2025 07:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Crime News: छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप के बाद अब गजानंद ऑनलाइन सट्टा एप सामने आया है। आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान गजानंद ऑनलाइन एप सट्टा संचालित किया जा रहा था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सटोरिये को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप के बाद अब गजानंद ऑनलाइन सट्टा एप सामने आया है। आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान गजानंद ऑनलाइन एप सट्टा संचालित किया जा रहा था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सटोरिये को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


दो अप्रैल को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत वार्ड नं. 06 स्थित एक मकान में एक व्यक्ति आईपीएल किक्रेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। इस पर तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने मुखबिर के बताए मकान में जाकर रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान कमरे में एक व्यक्ति मौजूद था, जिससे पुलिस टीम ने पूछताछ की।

पुलिस के पूछताछ में उसने अपना नाम हर्ष पंजवानी निवासी तिल्दा का होना बताया। मौके पर पुलिस ने कमरे को चेक करने पर सटोरिये अलग-अलग कंपनियों के स्मार्टफोन में सेट-अप तैयार कर Gajanand app से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाया गया। साथ ही पैसों के लेन-देन के लिए विभिन्न बैंक के पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक मिला। 
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने आरोपी हर्ष पंजवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त चार नग मोबाइल फोन और नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 60 हजार रुपये, चेकबुक, पासबुक, एटीएम कार्ड और सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 125/25 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें