फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh : स्वास्थ्य विभाग में 750 करोड़ का घोटाला, केस दर्ज, कई अधिकारी और चार कंपनियां जांच के घेरे में

Wed, 29 Jan 2025 03:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चार फर्मों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
demo - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में 750 करोड़ रुपये से अधिक का चिकित्सा उपकरण और रसायन खरीद घोटाला उजागर हुआ है। मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चार फर्मों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससीएल) रायपुर और स्वास्थ्य सेवा विभाग के निदेशालय के अधिकारियों और चार फर्मों - दुर्ग की मोक्षित कॉर्पोरेशन, सीबी कॉर्पोरेशन, रिकॉर्ड्स एंड मेडिकेयर सिस्टम एचएसआईआईडीसी पंचकूला, हरियाणा और रायपुर की श्री शारदा इंडस्ट्रीज व अन्य पर 22 जनवरी को एफआईआर दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि एफआईआर में किसी व्यक्ति का नाम नहीं है। अधिकारी ने कहा, सोमवार को छत्तीसगढ़ और हरियाणा में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर इस मामले में छापे मारे गए। छापे में कई दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंक खातों का विवरण और दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


एफआईआर में कहा गया है कि राज्य के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने 2021 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान हमर लैब की स्थापना के लिए आवश्यक उपकरण, मशीन आदि की खरीद के निर्देश जारी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें