छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित सुकमा जिले के जंगलों में शनिवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में ग्यारह जवान घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एल्मगुंदा के पास नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर पुलिस की जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्पेशल टास्क फोर्स और कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन) की एक संयुक्त टीम के जवानों ने चिंतागुफा, बुरकापाल और तिमेलवाड़ा शिविरों से तलाशी अभियान शुरू किया।