फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: आईईडी ब्लास्ट में एसएसबी का जवान घायल

Mon, 08 May 2017 07:34 PM IST
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला में सोमवार को नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का एक जवान घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, विस्फोट तब हुआ जब दल्लीराजहारा-रोवघाट रेल परियोजना के तहत परीबेडा गांव में पटरी बिछाने का काम चल रहा था। इस कार्य की सुरक्षा के लिए एसएसबी की 33वीं बटालियन को तैनात किया गया था। विस्फोट एसएसबी के कैंप से करीब 500 मीटर दूरी पर हुआ, जिसकी चपेट में कांस्टेबल कैलाश धरे आ गए। हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें