फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में गरजे राहुल, डायरी का जिक्र कर रमन सिंह को घेरा, पीएम मोदी पर भी निशाना

Sat, 10 Nov 2018 02:11 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी पर खूब गरजे। अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी कांकेर पहुंचे और भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने पनामा पेपर्स में सीएम रमन सिंह के बेटे का नाम होने का मुद्दा भी उठाया। 

विज्ञापन

  
राहुल ने कहा कि सीएम रमन सिंह के बेटे का नाम पनामा पेपर्स में है। अगर सीएम जवाब नहीं देना चाहते हैं तो फिर उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता को बताना चाहिए कि वह अपने बेटे के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व पीएम पनामा पेपर्स में नाम आने की वजह से जेल में हैं। 


राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि पीडीएस घोटाले में छत्तीसगढ़ की जनता के 36 हजार करोड़ रुपये लूट लिए गए। एक डायरी मिली, डायरी में लिखा था सीएम मैडम को पैसा दिया, डॉक्टर साहब को पैसा दिया। मैं रमन सिंह जी पूछना चाहता हूं कि सीएम मैडम कौन हैं और डायरी में जिन डॉक्टर साहब का जिक्र है वो कौन हैं? 
विज्ञापन



राहुल ने कहा, मोदी जी कहते कि वह भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं। लेकिन जब बात छत्तीसगढ़ की आती है वह आपको नहीं बताते हैं कि सीएम भ्रष्ट हैं। आपका 5 हजार करोड़ रुपये चिटफंड घोटाले की भेंट चढ़ गया। इस मामले में 310 एफआईआर हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि सीएम में शामिल हैं। 

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने 15 चुनिंदा उद्योगपतियों के 3.5 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए हैं। 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें