फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: भाजपा के संकल्प पत्र की 10 बड़ी बातें 

Sat, 10 Nov 2018 01:21 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ चुनाव - भाजपा का संकल्प पत्र - फोटो : ANI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज संकल्प पत्र की घोषणा कर दी। रायपुर में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, सीएम डॉ. रमन सिंह और अन्य नेताओं ने संकल्प पत्र जारी किया। अमित शाह और रमन सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए नए-नए वादे किए हैं। इसमें किसानों, छात्रों मजदूरों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई योजनाओं का एलान किया गया है। संकल्प पत्र की कुछ प्रमुख बातें जानिए। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

1- किसानों की फसल ज्यादा समर्थन मूल्य पर खरीदी, और दाम बढ़ाएंगे। 

2-9वीं कक्षा में प्रवेश करने वाले छात्रों मुफ्त साइकिल मिलेगी। 

3-12वीं कक्षा के छात्रों को मुफ्त किताबें और यूनिफॉर्म दी जाएगी। 

4-2022 तक सभी को आवास देने का लक्ष्य  

5-60 साल से ज्यादा उम्र के मजदूरों को प्रतिमाह 1 हजार रुपये पेंशन।  

6-स्वास्थ्य बीमा 50 हजार से बढ़कर अब 1 लाख रुपये किया जाएगा।

7-महिलाओं को अपना व्यापार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण।

8-छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी का निर्माण करने की घोषणा। 

9-मेधावी छात्रों को मुफ्त स्कूटी मिलेगी।  

10- अगले 5 साल में किसानों को 2 लाख नए पंप। 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इस दौर में 18 सीटों पर मतदान होना है। दूसरे दौर की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। मतगणना 11 दिसंबर को होनी है। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें