फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदल जुलूस में चेकिंग: 11 चाकू और 350 कड़े जब्त, एक गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2026 07:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

बंजारी दरगाह उर्स के संदल जुलूस के दौरान पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 11 चाकू और करीब 45 किलो वजन के 350 से ज्यादा धातु के कड़े जब्त किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर शहर में बंजारी दरगाह उर्स के संदल जुलूस के दौरान पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 11 चाकू और करीब 45 किलो वजन के 350 से ज्यादा धातु के कड़े जब्त किए हैं। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने जुलूस में शामिल 50 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को थाने लाकर पूछताछ और जांच की। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है, जबकि नौ अन्य लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


संदिग्धों पर सख्त कानूनी कार्रवाई
संदल जुलूस में गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों की जांच की। इस दौरान 50 से ज्यादा लोगों को थाने लाकर पूछताछ और जांच की गई। इनमें से नौ लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी नौ लोगों को सिटी कोतवाली के विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

भारी मात्रा में कड़े बरामद
सघन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने हाथ में पहनने वाले 350 से अधिक धातु के कड़े जब्त किए हैं, जिनका कुल वजन करीब 45 किलो है। इसके अलावा पुलिस ने 11 चाकू भी बरामद किए। एक मामले में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


यह पूरी कार्रवाई डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देश और एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला की निगरानी में संचालित हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों तथा आपराधिक गतिविधियों में शामिल संदिग्धों के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें