फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: पहले पत्नी और दोनों बेटों का गला घोंटा, फिर खुद लगा ली फांसी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 01 Jul 2022 03:37 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

जब भोजराम का परिवार देर शाम तक अपने घर से बाहर नहीं निकला, तब पड़ोसियों को शंका हुई। उन्होंने कमरे की खिड़की से झांका तो भोजराम पंखे से लटका नजर आया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी और दो बेटों को जान से मार डाला। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग जिले में रहने वाला भोजराम साहू (34) गुरुवार (30 जून) देर शाम अपने घर में पंखे से लटका मिला। वहीं, बिस्तर पर उसकी पत्नी ललिता (25) और दोनों बेटों प्रवीण (4) व टिकेश (2) के शव पड़े थे। यह जानकारी पाटन क्षेत्र के एसडीओपी देवांश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह पूरा घटनाक्रम राजधानी रायपुर से 45 किलोमीटर दूर स्थित उतई पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गांव उमरपोती में हुआ। 

ऐसे हुई घटना की जानकारी

पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त भोजराम की मां और उसके बड़े भाई की पत्नी घर पर थे, जबकि उसके पिता व भाई काम से बाहर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि जब भोजराम का परिवार देर शाम तक अपने घर से बाहर नहीं निकला, तब पड़ोसियों को शंका हुई। उन्होंने कमरे की खिड़की से झांका तो भोजराम पंखे से लटका नजर आया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में घुसी और चारों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। 

पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने बताया, 'शुरुआती जांच में सामने आया है कि भोजराम ने मोबाइल फोन के वायर से पत्नी और बड़े बेटे का गला घोंट दिया। वहीं, तकिए से छोटे बेटे का दम घोंट दिया। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। पूरी घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें