फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे सचिन!

Fri, 11 Oct 2013 06:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनावों में सचिन तेंदुलकर कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ में नवंबर होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बॉलीवुड और क्रिकेट की कई हस्तियों को प्रचार में उतार सकती है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर का भी नाम है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ राज्य कांग्रेस कमेटी ने 40 प्रसिद्ध हस्तियों की सूची आल इंडिया कांग्रेस कमेटी को भेजी हैं, जिन्हें चुनाव प्रचार के लिए बुलाया जाएगा।

सीजीखबर के अनुसार फिल्म जगत से अभिनेत्री रेखा और नगमा कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील करते दिखाई देंगे।

इसके अलावा कांग्रेस नेता राज बब्बर, साउथ के फिल्म स्टार चिरंजीवी भी कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने छत्तीसगढ़ पंहुचेंगे। खेल जगत से सचिन तेंदुलकर और अजहरूददीन छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करने पहुंच सकते हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन सितारों के अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी चुनाव प्रचार के लिए बुलाया है।

बड़े नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने पंहुचेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस मतदाताओं को रिझाने के लिए स्टार प्रचारकों का इस्तेमाल करती रही है और पिछले विधानसभा चुनावों में भी उसने कई फिल्मी और खेल जगत की हस्तियों को राज्य में बुलाया था लेकिन उसे राज्य में सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी पार्टी उम्मीद कर रही है कि इन स्टार प्रचारकों से वह राज्य के वोटरों को रिझाने में कामयाब रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें