फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार से सम्मानित

Mon, 09 Sep 2013 01:04 PM IST
रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ को पहली बार देश के प्रतिष्ठित भारत राष्ट्रीय साक्षरता से पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

 
अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों राज्य के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ग्रहण किया।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले और इसी जिले की पटना तहसील को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोरबा जिले का पुरस्कार जिला पंचायत की अध्यक्ष चम्पा देवी सिंह पावले और पटना ग्राम पंचायत की संरपच श्रीमती गायत्री सिंह ने राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ.एम.एम. पल्लमराजू, केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ.शशि थरूर व जितिन प्रसाद भी उपस्थित थे।
 
उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस को यह पुरस्कार एक राज्य, दो जिले व तीन पंचायत को मिलता है। पुरस्कार की तीनों श्रेणियों में छत्तीसगढ़ को पुरस्कृत किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें