छत्तीसगढ के धमतरी जिले में आज एक बस एवं जीप के बीच हुई भिडन्त में छह लोगो की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी बस एवं स्कार्पियों में हुई भिडन्त में पांच लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड दिया।
घटना की सूचना मिलते ही गुरूर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
दुर्घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए धमतरी एवं चारामा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में अधिकांश वे लोग हैं जो स्कार्पियों में सवार थे।
स्कार्पियों में सवार लोग देवी दर्शन से लौट रहे थे।