फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: कस्टोडियन डेट मामले में बलरामपुर में बवाल जारी, एडिशनल एसपी को दौड़ाया, हुईं चोटिल

Fri, 25 Oct 2024 05:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर कोतवाली थाने में हुई घटना के बाद पूरे बलरामपुर में गुरुवार को जहां तनाव था वहीं शुक्रवार को भी तनाव बना रहा सुबह से ही पुलिस बल बड़ी संख्या में दूसरे जिलों से भी बुला लिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज संदिग्ध परिस्थितियों में गुरु चंद मंडल के बलरामपुर कोतवाली थाना में फांसी से लटक कर मृत्यु होना बताया एवं पुलिस के द्वारा आनन फानन जिला अस्पताल बॉडी पोस्टमार्टम ले जाया गया था जिसकी जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वजनों को लगने के बाद गुरुवार को खूब हंगामा देर शाम तक हुआ वही आज शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस के द्वारा जबरदस्ती शव को क्रिया कर्म के ले जाने के दौरान एडिशनल एसपी निमिषा पांडे को करने के लिए महिलाओं ने दौड़ा दिया वही एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला के साथ तीखी बहस की।

विज्ञापन


बलरामपुर कोतवाली थाने में हुई घटना के बाद पूरे बलरामपुर में गुरुवार को जहां तनाव था वहीं शुक्रवार को भी तनाव बना रहा सुबह से ही पुलिस बल बड़ी संख्या में दूसरे जिलों से भी बुला लिया गया था। शव का पोस्टमार्टम 5 डॉक्टरों की टीम के द्वारा प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में हुआ। दोपहर 3:30 के करीब जब 100 को जबरदस्ती पुलिस के द्वारा क्रिया कर्म के लिए ले जाए जाने लगा तो काफी तनाव की स्थिति निर्मित हो गई एडिशनल एसपी निमिषा पांडे को महिलाओं के द्वारा हाथ में डंडा लेकर दौड़ा दिया गया जिससे वह गिर गई वहीं जिला अस्पताल चौक में एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला के साथ तीखी बहस की घटना को लेकर अभी भी तनाव बरकरार है। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।
विज्ञापन


हत्या हुई है निष्पक्ष जांच हो परिजन
मृतक गुरु चंद मंडल के स्वजनों ने आरोप लगाया कि गुरु चंद की हत्या हुई है और इसमें पुलिसकर्मी शामिल है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें