फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज तेज आंधी-तूफान और बारिश के आसार, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

Sat, 17 May 2025 10:27 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शाम के समय मौसम बदलते ही तेज हवाएं चल रही है। साथ ही गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बौछारें पड़ सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शाम के समय मौसम बदलते ही तेज हवाएं चल रही है। साथ ही गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बौछारें पड़ सकती है। साथ ही कई हिस्सों में गरज चमक के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। रायपुर में आज सुबह के समय बादल छाए रहे। बीते रात में गरज चमक के साथ हवाएं और बूँदाबाँदी हुई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं और हल्की मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से चलने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के हिस्सों में आज बारिश की संभावना है। 

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में गरज चमक के साथ हवा चलने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


आज राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म बिलासपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 23. 8 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें