फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के दक्षिण भागों में बारिश के आसार, छाए रहेंगे बादल, दो दिनों में लुढ़केगा पारा

Fri, 21 Feb 2025 11:22 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश के एक दो हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वही आज शुक्रवार को उत्तर और पूर्व भागों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री और अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर से ठंड लौट सकती है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि अभी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। 

मौसम एक्सपेक्ट के अनुसार, 20 फरवरी को उत्तर पूर्वी और छत्तीसगढ़ के जिलों में एक दो जगह पर गलत चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी। वहीं 21 और 22 फरवरी तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश और आकाश मेघमय रहने की संभावना जताई है। इस बीच प्रदेश में दिन में तेज धूप पड़ने वाली मौसम से राहत मिलेगी। इसके साथ ही अब ठंड  भी लगने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें