फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बादलों की वापसी से बदला छत्तीसगढ़ का मौसम: मध्य और दक्षिण भागों में बारिश के आसार, जानें अपने जिलों का हाल

Tue, 24 Feb 2026 10:16 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। 24 फरवरी को भी कुछ क्षेत्रों में छींटे पड़ सकते हैं। दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश में बीते सोमवार को हुई हल्की बारिश से ठंडक मिली है। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। आने वाले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान में फिर दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान में अगले सात दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में सक्रिय निम्न दाब क्षेत्र इस बदलाव की मुख्य वजह है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह तंत्र उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में इसके कमजोर पड़ने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा होते हुए उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली द्रोणिका भी मौसम को प्रभावित कर रही है। यही कारण है कि प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। 24 फरवरी को भी कुछ क्षेत्रों में छींटे पड़ सकते हैं। हालांकि न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। राजधानी रायपुर में 24 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन का मौसम सुहावना रहने की संभावना है, जबकि शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों से बचें और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। किसानों को भी मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। प्रदेश में फिलहाल मौसम का यह बदला हुआ मिजाज लोगों को राहत जरूर दे रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान के उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा।

सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में अति हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। तापमान के इस अंतर ने साफ संकेत दिया है कि प्रदेश में मौसमी बदलाव की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें