फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में भारी बारिश के आसार, मध्य-दक्षिण भागों में 4 दिन बाद बढ़ेगी गतिविधियां

Sat, 28 Jun 2025 09:24 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather: अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश होने और सरगुजा संभाग में एक दो जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों तक दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रीय हो गया है। गरज चमक और बारिश के साथ वज्रपात की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है। अगले पांच दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश होने और सरगुजा संभाग में एक दो जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों तक दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। उसके बाद वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की उत्तर पश्चिमी खड़ी, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समवर्ती तटीय क्षेत्रों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो की चक्रवर्ती परिसंचरण के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। यह आज ओडिशा और समवर्ती पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान झारखंड और छत्तीसगढ़ के पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में आज 28 जून को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं शाम के समय बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में भारी बारिश हुई है। वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभाग में तीव्र बारिश दर्ज की गई है। बारिश की यह गतिविधि अगले पांच दिनों तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें