फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?: छत्तीसगढ़ में शुष्क रहेगा मौसम, दो दिनों के बाद भारी बारिश की संभावना

Mon, 26 Oct 2026 08:14 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दो दिनों के बाद प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने के संकेत हैं। वहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवायें चल सकती हैं। 
 
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दो दिनों के बाद प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने के संकेत हैं। वहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवायें चल सकती हैं। 

विज्ञापन




दक्षिण- पूर्व और उससे सटे पूवी-मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर बने निम्म दाब के प्रभाव के कारण तीव्र होकर गहन अवदाब और 26 अक्टूबर तक 'चक्रवाती तूफान' में बदलने की संभावना है। इसके चलते छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां तेज होने और 28 व 29 अक्टूबर को एक दो स्थानों पर भारी से बहुत बारी वर्षा होने की संभावना है। 24 से लेकर 29 तक का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। 



दो दिनों बाद बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। बारिश को लेकर किसी भी इलाके में चेतावनी जारी नहीं की गई है। दो दिनों के बाद प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने के संकेत हैं। वहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवायें चल सकती हैं। 
विज्ञापन




रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। बीते रविवार वार को प्रदेश में सबसे अधिक 33.06 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है। 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहा। आसामन में धूप खिली रही। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।



पढ़ें इन जिलों का हाल
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 31.3 और न्यूनतम 16.6 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 31.8 और न्यूनतम 18, पेंड्रा रोड में अधिकतम 30.8 और न्यूनतम 16.0, अंबिकापुर में अधिकतम 30.4 और न्यूनतम 12.5 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 34.7 और न्यूनतम 17.9 ,दुर्ग में अधिकतम 31.2 और न्यूनतम  20.0 और राजनांदगांव में अधिकतम 31.5 और न्यूनतम 18.5 दर्ज किया गया।  



जानें कैसा रहेगा सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक, आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। बारिश को लेकर किसी भी इलाके में चेतावनी जारी नहीं की गई है। 



26 अक्टूबर को मौसम में बदलाव के संकेत
अगले तीन दिनों में प्रदेश  में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। 26 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम ड्राई रहने के संकेत हैं। आकाश पूरी तरह से साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें