फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आज बदलेगा मौसम का मिजाज: मेघ गर्जन के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवायें

Thu, 15 Oct 2026 09:44 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मौसम फिर करवट फेरने वाला है। मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 15 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल गरजने के साथ ही तेज हवाओं के चलने और बिजली गर्जना के संकेत हैं। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
 
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मौसम फिर करवट फेरने वाला है। मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 15 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल गरजने के साथ ही तेज हवाओं के चलने और बिजली गर्जना के संकेत हैं। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन




जानें पिछले 24 घंटे का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान अंबिकापुर 33.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम 18.0 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया।



वहीं प्रदेश में बारिश के प्रमुख आंकड़े जीरो रहे। प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। कुछ जगहों पर बादल मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चलने की चेतवानी दी गई है। ऐसे में अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा।
विज्ञापन




तेज हवाएं चलने के आसार
मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं कुछ जगहों पर बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। दो दिन बाद इसी तरह की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।



मौसमी प्रणालियां सक्रिय
इस समय ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय मौसमी प्रणालियों का प्रभाव देखा जा रहा है। समुद्र तल से 5.8 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 22 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में लगभग 82 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका बनी हुई है। वहीं 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के  क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव है।



जानें रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
रायपुर में लोगों को दिन-रात गर्मी का अहसास हो रहा है। गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। दोपहर या शाम को मेघ गर्जन की संभावना है। 15 अक्टूबर से मौसम में होने वाले बदलाव से रायपुरवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क  रहा और एक-दो स्थानों में बहुत हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें