फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, जमकर बरसेंगे बदरा, 28 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी

Tue, 18 Aug 2026 10:52 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से रायपुर से समेत कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां लगातार जारी है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है।
 
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से रायपुर से समेत कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां लगातार जारी है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 अगस्त को उत्तरी इलाकों के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। रायपुर सहित 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


इन जिलों में अलर्ट जारी
प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को सुबह 7 बजे से अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली, 40 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने और बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 


इसके साथ ही सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और कोरिया के लिये बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन




अवदाब सक्रिय
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर बना अवदाब धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। 17 अगस्त तक यह उसी इलाके में एक्टिव रहा। अगले 24 घंटों के दौरान पहले उत्तर-उत्तर-पश्चिम और फिर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से होकर गुजरने की संभावना है।


कोरबा में सबसे ज्यादा बारिश
सबसे ज्यादा बारिश 17 सेमी वर्षा कोरबा में हुई है। कोटाडोल और बिहारपुर में 10-10 सेमी, अजगरबहार में 9 सेमी, जबकि डौंडीलोहारा में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई। ओडगी, रायपुर शहर, रायपुर, छाल और कापू में 6-6 सेमी वर्षा हुई। वहीं लाल बहादुर नगर, अंबागढ़ चौकी, लखनपुर, छुरा और दर्री में 5-5 सेमी, जबकि कुमरदा, बागबाहर, जनकपुर भरतपुर और उदयपुर में 4-4 सेमी बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई। इसके अलावा लवन, लैलूंगा, रघुनाथनगर, धमतरी, छुरिया, मैनपाट, डौंडी, माना-रायपुर-एपी, लटोरी, घरघोड़ा, करतला, केल्हारी, तमनार और मरीं बांग्ला देवरी में 3-3 सेमी वर्षा हुई। प्रदेश के अनेक अन्य स्थानों पर इससे कम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें