फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: अब 'अकवान' चक्रवात बरपायेगा 'कहर', 20 और 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में होगी भारी बारिश

Wed, 18 Nov 2026 09:26 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में अब अकवान चक्रवात कहर बरपाने वाला है। मौसम फिर करवट बदलने वाला है। तूफान अकवान की वजह से कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से आज शाम को चक्रवात तूफान का रूप ले सकता है। 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार कर सकता है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में अब अकवान चक्रवात कहर बरपाने वाला है। मौसम फिर करवट बदलने वाला है। तूफान अकवान की वजह से कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से आज शाम को चक्रवात तूफान का रूप ले सकता है। 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार कर सकता है। छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में हल्की बारिश के संकेत है। 
विज्ञापन



साइक्लोनिक स्टॉर्म के रूप में बदल सकता है
मौसम विभाग ने बताया कि 16 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में बना डीप डीप्रेशन एक ‘चक्रवाती तूफान’ (साइक्लोनिक स्टॉर्म) में बदल सकता है। 17 नवंबर 2026 की शाम तक यह ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ (सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म) का रूप ले सकता है। उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने के साथ 19 नवंबर को ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ के रूप में आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। 25 दिनों के भीतर यह तीसरा तूफान बंगाल की खाड़ी से उठ रहा है। समुद्र का पानी ठंडा नहीं हो पाने और हवाओं की अनुकूल स्थिति के कारण चक्रवात बनने की गतिविधियां जारी है। 

तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा तूफान
दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ पिछले 6 घंटों के दौरान 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। इसके धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और आज 17 नवंबर की शाम तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर और तेज होकर ‘प्रचंड चक्रवाती तूफान’ में बदलने की संभावना जताई गई है। वहीं इसके बाद 19 नवंबर की सुबह तक यह और ताकतवर होकर ‘अति प्रचंड चक्रवाती तूफान’ का रूप ले सकता है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 20 नवंबर 2026 की दोपहर के आसपास नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तट से टकरा सकता है। इस दौरान तूफान की स्थिति ‘अति प्रचंड चक्रवाती तूफान’ जैसी होगी। इसकी हवा की निरंतर गति 120 से 130 किमी प्रति घंटा रहने और झोंकों की रफ्तार 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें