फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: आज से नौतपा शुरू, दो दिन बाद बढ़ेगा पारा; छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों पर बारिश के आसार

Sat, 25 May 2024 10:56 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में अब नौतपा का असर दिखना शुरू हो जाएगा। साल के 9 दिन सबसे गर्म होता है। 25 मई से दो जून तक नौतपा का असर देखने को मिलेगा। हालांकि इस बीच राहत की खबर है कि प्रदेश में दो दिनों तक एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में अब नौतपा का असर दिखना शुरू हो जाएगा। साल के 9 दिन सबसे गर्म होता है। 25 मई से दो जून तक नौतपा का असर देखने को मिलेगा। हालांकि इस बीच राहत की खबर है कि प्रदेश में दो दिनों तक एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा है।     

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से तीन डिग्री अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि दक्षिण पूर्व राजस्थान के ऊपर स्थित चक्रवर्ती परिसंचरण से लेकर एक द्रोणिका मध्य प्रदेश होते हुए छत्तीसगढ़ तक बना हुआ है, जो कि मध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बड़ी मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है।  

समुद्र से नमी का आगमन होने से प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से कम है। यही वजह है कि आज पांचों संभागों के एक-दो जिलों में तेज हवा के साथ के हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।  साथ ही राजधानी रायपुर में हल्की बादल छाए हुए हैं। साथ ही गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन


वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.02 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही सात जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें