फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: चार संभागों के इन जिलों में बारिश के आसार, चलेगी तेज हवाएं, तापमान में नहीं होगा बदलाव

Thu, 06 Jun 2024 10:42 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी हवाओं के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी हवाओं के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है, लेकिन दोपहर की गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को प्रदेश के जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। वहीं सबसे गर्म डोंगरगढ़ जिला रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक प्रदेश में एक दो जगह पर गरज चमक और तेज हवा चलने की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इससे प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही भरपूर मात्रा में नमी हवाओं के वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यही वजह है कि प्रदेश में बारिश के साथ तेज अंधड़ चलने की संभावना है। 

इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम एक्सपर्ट के अनुसार गुरुवार को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के रायगढ़, बलौदा बाजार राजनंदगांव, कांकेर, रायपुर, बिलासपुर, नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, कबीरधाम और कोंडागांव समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। साथ ही कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। 
विज्ञापन


इन इलाकों में बरसे बादल
बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 41, माना एयरपोर्ट में 40, अंबिकापुर में 40.3, राजनांदगांव में 42, दुर्ग में 39.4, पेंड्रा रोड में 39.9 और बिलासपुर में 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। साथ ही कवर्धा, मुंगेली, जगदलपुर, पिथौरा, सारंगढ़, लोरमी और माना एयरपोर्ट रायपुर में बारिश दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें