फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश की संभावना; बिलासपुर, दुर्ग संभाग में दो डिग्री बढ़ेगा पारा

Tue, 21 May 2024 10:49 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में एक द्रोणिका के प्रभाव से गरज-चमक, अंधड़ और बारिश की गतिविधियां जारी है। आज रायपुर संभाग के एक-दो जिलों में और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक द्रोणिका के प्रभाव से गरज-चमक, अंधड़ और बारिश की गतिविधियां जारी है। आज रायपुर संभाग के एक-दो जिलों में और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। आगामी तीन दिनों में दुर्ग और बिलासपुर संभाग में दो डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में पारा 42.8 डिग्री पहुंच चुका है। 

विज्ञापन


आज मंगलवार को प्रदेश के बस्तर, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, गरियाबंद, धमतरी, कवर्धा और पेंड्रा के एक दो जगहों पर बारिश के आसार हैं। साथ ही बस्तर संभाग के एक दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बूंदाबांदी की संभावना है। आगामी दो दिनों में भी प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में मध्य छत्तीसगढ़ यानी  बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। साथ ही रायपुर संभाग के एक-दो जिलों में पारा बढ़ेगा। वहीं बाकी जिलों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी हवाओं के वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह के समय तेज धूप फिर बादल छाए रहे हैं। शाम के समय बारिश की संभावना बनी रहती है। यही वजह है कि प्रदेश में गरज चमक, अंधड़ और बारिश की गतिविधियां जारी है। आज मंगलवार को भी प्रदेश के एक दो जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। 

मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला रायगढ़ रहा है। यहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दिन प्रदेश के कवर्धा, पेंड्रा, बस्तर, मनोरा, कुनकुरी और पंडरिया समेत एक दो जगह पर बारिश हुई है। इससे इन इलाकों में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। 

प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस, माना एयरपोर्ट में 41, बिलासपुर में 41.8, पेंड्रा रोड में 41, अंबिकापुर में 40.8, राजनांदगांव में 41, सरगुजा में 40.8, सूरजपुर में 40.7, बलरामपुर में 41.5, कोरिया में 40.6, मुंगेली में 40.01 और बालोद में 40.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें