फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: छत्तीसगढ़ में अब तक हुई 658 प्रतिशत बारिश, मानसून ने बदली चाल, कहीं झमाझम वर्षा तो कहीं इंतजार

Wed, 12 Aug 2026 09:51 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Chhattisgarh Weather: मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में कम वर्षा वाले उत्तरी और दक्षिणी जिलों में मानसन गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, राज्य के मैदानी इलाकों में मानसून मेहरबान है, जहां पर जमकर बारिश हो रही है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अब तक 658.1 प्रतिशत बारिश हुई है। ऐसे में मानसून का मिजाज मिला-जुला दिख रहा है। एक जून से 11 अगस्त 2026 की स्थिति में प्रदेश औसतन 658.1 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि की दस वर्षों की औसत बारिश (658.5 मिमी) के लिहाज से 99.9% है। आंकड़े बताते हैं कि छत्तीसगढ़ का मानसून संतुलन पटरी पर दौड़ रहा है, हालांकि जिलों की बात करें तो तस्वीर अलग दिख रही है। मानसून ने अपनी चाल बदल दी है। ऐसे में कहीं झमाझम, तो कहीं बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में कम वर्षा वाले उत्तरी और दक्षिणी जिलों में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, राज्य के मैदानी इलाकों में मानसून मेहरबान है, जहां पर जमकर बारिश हो रही है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला से सबसे ज्यादा 189.8% (947.3 मिमी) बारिश हुई है, जो पूरे प्रदेश में नंबर वन पर है। वहीं महासमुंद (140.7%), नारायणपुर (128.0%), रायपुर (126.7%), बलौदाबाजार (124.7%) और बलरामपुर (124.0%) जिलों में भी वर्षा का आंकड़ा सामान्य से आगे है। जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, सक्ती, बालोद, मुंगेली, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी और राजनांदगांव में भी अब तक अच्छी बारिश हुई है।


Hareli Tihar: हरियाली का प्रतीक है छत्तीसगढ़ का पहला हरेली तिहार; जानें इस पर्व से जुड़ी रश्में और मान्यताएं
विज्ञापन



इन जिलों में मानसून की रफ्तार सुस्त 
दूसरी ओर उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में मानसून की रफ्तार सुस्त है। उत्तर के सरगुजा में औसत की तुलना में अब तक महज 68.7% और जशपुर में 75.4% ही बारिश हो सकी है, जिससे वहां सूखे जैसी स्थिति नजर आ रही है। इसी तरह बस्तर संभाग के सुकमा (68.2%), कांकेर (69.2%), बीजापुर (71.7%), मोहला-मानपुर-अं.चौकी (72.1%) और बस्तर जिला (74.9%) भी बारिश के मामले में पिछड़े हुए हैं। वहीं कबीरधाम (83.7%), कोंडागांव (83.9%) और बेमेतरा (80.4%) जिले सामान्य के करीब हैं।
विज्ञापन


बीते 24 घंटों की बात करें, तो प्रदेश में औसतन 5.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसमें बिलासपुर (28.9 मिमी), मुंगेली (24.6 मिमी) और बालोद (18.4 मिमी) में छीटें पड़े। वहीं बस्तर, नारायणपुर और बीजापुर दिनभर सूखा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में कम वर्षा वाले उत्तरी और दक्षिणी जिलों में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें