मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर
- फोटो : Amar ujala digital
CG Transfer News: छत्तीसगढ़ शासन ने खाद्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। विभाग ने छह खाद्य अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
जारी सूची के अनुसार, आशीष चतुर्वेदी, अरुण मेश्राम, शिवेंद्र कामठे, सुरेश साहू समेत अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इसके साथ ही कुछ सहायक खाद्य अधिकारियों को प्रभारी खाद्य अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में विभाग ने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
आशीष चतुर्वेदी को जशपुर से महासमुंद स्थानांतरित किया गया है। अरुण मेश्राम को राजनांदगांव से जशपुर भेजा गया है। शिवेंद्र कामठे को सरगुजा से संचालनालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुरेश साहू को दुर्ग से दंतेवाड़ा स्थानांतरित किया गया है।
विभागीय आदेश में सहायक खाद्य अधिकारियों (AFO) को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। देवेंद्र बग्गा को संचालनालय से प्रभारी खाद्य अधिकारी केसीजी नियुक्त किया गया है। वहीं जतिन देवांगन को एमसीबी से बस्तर भेजा गया है। इन तबादलों को विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
शिवेंद्र कामठे के संचालनालय स्थानांतरण के बाद सरगुजा में नियमित खाद्य अधिकारी की जगह सहायक खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव को प्रभारी खाद्य अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।