फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कोटा-अचानकमार-केंवची मार्ग के लिए टेंडर मंजूर; इतने करोड़ में बनेगी सड़क, डिप्टी सीएम साव ने दिये निर्देश

Wed, 13 May 2026 05:07 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG News:  छत्तीसगढ़ शासन ने कोटा-अचानकमार-केंवची मार्ग के लिए 32 करोड़ 34 लाख रुपए के टेंडर की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG News:  छत्तीसगढ़ शासन ने कोटा-अचानकमार-केंवची मार्ग के लिए 32 करोड़ 34 लाख रुपए के टेंडर की मंजूरी दे दी है। इस राशि से 57.60 किलोमीटर सड़क का मजबूतीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के पेंड्रा संभाग के कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए मापदंडों के अनुरूप सड़क का निर्माण सुनिश्चित करने को कहा है।

लोक निर्माण विभाग ने कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित कार्य का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्य किसी अन्य को सब-लेट नहीं किया जाएगा। कार्य संपादन के लिए पावर-ऑफ-अटॉर्नी मान्य नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें