फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG crime: लाखों की प्रॉपर्टी हड़पने सुला दी मौत की नींद; रायपुर एसएसपी उमेद सिंह ने बताई मर्डर की पूरी कहानी

Wed, 25 Jun 2025 08:58 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

SSP Lal Umed Singh on Raipur suitcase murder case: रायपुर सूटकेस मर्डर केस का खुलासा रायपुर पुलिस ने कर दी है। लाखों की प्रॉपर्टी को हड़पने के लिये आरोपी अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा ने इस हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह, पुलिस की गिरफ्त में हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSP Lal Umed Singh on Raipur suitcase murder case: रायपुर सूटकेस मर्डर केस का खुलासा रायपुर पुलिस ने कर दी है। लाखों की प्रॉपर्टी को हड़पने के लिये आरोपी अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा ने इस हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया। रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी दंपती हत्या के दिन किशोर को नाश्ते में पोहा खिलाया। उसके बाद सो रहा था। इस दौरान अंकित किशोर की छाती पर चढ़कर उसका गला दबा दिया।
विज्ञापन





विज्ञापन



इस दौरान उसकी पत्नी शिवानी पैर को पकड़ी रही। इसके बाद भी उन्हें मरने की तसल्ली नहीं हुई तो चाकू से गले पर वारकर मौत की नींद सुला दी। फिर घर में ही रखे लाल सूटकेस में हाथ, पांव को शरीर से बांधकर भर दिया। दुर्गंध न हो, उसके लिये सुगंधित स्प्रे का छिड़काव किया। फिर गोल बाजार जाकर टीन की पेटी खरीदी। उसमें सूटकेस को भरकर कॉलोनी के लिफ्ट के सहारे नीचे उतरे। फिर कार में पेटी भरकर वंडरलैंड के सुनसान एरिया में फेंक दिया। आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और टावेल को भाठागांव के पास नाले में फेंक दिया। जिसे पुलिस जल्द ही बरामद करेगी। 




पुलिस ने घटना के मास्टर माइंड दंपती को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर लाई। इसके साथ ही इस घटना में शामिल सूर्यकांत यदु और विनय यदु को गिरफ्तार किया है। कुल चार लोगों को अरेस्ट किया गया है। आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया है। आरोपी दंपती पेशे से वकील है। जो जमीन, मकान खरीदी-बिक्री का काम करता है। 58 साल के हाण्डीपारा निवासी  किशोर पैकरा उसका पक्षकार था। मृतक किशोर पैकरा आजाद चौक स्थित अपने मकान को चंद्रप्रकाश कुर्रे निवासी बेलटुकरी खरोरा जिला रायपुर को वर्ष 2015-16 में 50 लाख रूपये में बेचा था। लेकिन किशोर पैकरा ने क्रेता को उक्त मकान का कब्जा न देकर न्यायालय में क्रेता के विरूद्ध आवेदन लगाया था। इस बात की जानकारी पैकरा ने आरोपी अंकित उपाध्याय बताई थी।
विज्ञापन





आरोपी अंकित ने किशोर से  कहा गया कि वह हाईकोर्ट से उसके उक्त मकान को वापस दिला देगा और इसके एवज में आरोपी उपाध्याय ने अलग-अलग किश्तों में अलग -अलग कार्य के नाम से पैसा लेता रहा। इसके साथ ही किशोर पैकरा के बजरंग नगर के मकान को 30 लाख रूपये में अन्य व्यक्ति को बेच दिया। उक्त बिक्री रकम को आरोपी ने किशोर पैकरा से लेकर जुआं सट्टा समेत अन्य कार्यो में निवेश किया था। इस पर  किशोर पैकरा अपने पैसा को बार - बार आरोपी से मांगता रहा। आरोपी पैकरा को अपने झांसे में लेकर मैं तुम्हारा देखभाल करूंगा और रोज खाना खिलाउंगा कहा, फिर भी मृतक रोज पैसों की मांग कर उसे ताना मारता था। वहीं एक ही तरह के रोज -रोज खाना मिलने पर अलग - अलग जगह से खाना खाने की मांग करता था। इस पर आरोपी परेशान होकर अपनी पत्नि शिवानी शर्मा को बताया और दोनों पैकरा की हत्या की कहानी रच डाली ।





गिरफ्तार आरोपी

अंकित उपाध्याय उम्र 31 साल निवासी मनजीत ग्रीन सिटी के पास सत्यम विहार कालोनी मकान नंबर 383 गली नंबर 04 रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर। 

शिवानी शर्मा पति अंकित उपाध्याय उम्र 24 साल निवासी मनजीत ग्रीन सिटी के पास सत्यम विहार कालोनी मकान नंबर 383 गली नंबर 04 रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर।
 
विनय यदु पिता संतराम यदु उम्र 23 साल निवासी जनजागृति चौक शिव शक्ति किराना स्टोर के पास यादवपारा रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर।  

सूर्यकांत यदु पिता प्रेमनाथ यदु उम्र 21 साल निवासी कन्या छात्रावास के सामने विसर्जन     कुण्ड के पास महादेव घाट रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर।  


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें