कथावाचक चित्रलेखा ने की बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी से मुलाकात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Devi Chitralekha on Amit Chimanani: वृंदावन की प्रख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने आज बुधवार को छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख अमित चिमनानी के निवास पहुंचकर परिवारजन से आत्मीय मुलाकात की। इसके बाद शदाणी दरबार पहुंचकर संत युधिष्ठिरलाल से भेंट की।
इस दौरान अमित चिमनानी ने देवी चित्रलेखा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके विचार और प्रवचन समाज को जागरूक करने के साथ नैतिक मूल्यों को भी सशक्त करते हैं। उन्होंने उनकी भूमिका को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली बताते हुए कहा कि उनके प्रयास जनमानस के प्रति प्रेरणादायी है।
कई विषयों पर गहन चर्चा
इस अवसर पर दोनों के बीच आध्यात्मिक चेतना के प्रसार, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और समाज में समरसत्ता को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। इस अवसर पर चिमनानी के निवास पर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप सपरिवार उपस्थित रहे।
सीएम साय से भी की मुलाकात
इससे पूर्व छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में प्रख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया। प्रेरक कथाओं और भक्ति प्रवचनों के लिए विख्यात देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और जनकल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं देवी चित्रलेखा
बता दें कि पिछले तीन दिनों से पूज्य साईं लालदास की ओर से आयोजित कथा में पधारी देवी चित्रलेखा के बृज रस संवाद का हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण ने लाभ लिया है। इस अवसर पर चिमनानी के निवास पर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप सपरिवार उपस्थित रहे।