लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद की नियुक्त की गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दो राज्यों के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ के लिए केशव चंद्राकर को नियुक्त किया गया है। अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष केशव चंद्राकर होंगे। इस संबंध में पार्टी ने आदेश जारी किया है।