CG Police Transfer News: छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में प्रशासनिक अधिकारियों का फेरबदल किया गया है। शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के 92 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी दी गई है। ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, ओपी शर्मा को सेनानी 4वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना रायपुर से पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।