फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur South: कांग्रेस ने कहा- जनादेश शिरोधार्य, हमने भी जीते थे पांच उपचुनाव; जनहित के लिये जारी रहेगी लड़ाई

Sat, 23 Nov 2024 11:34 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Raipur South by-election Result 2024: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी शिकस्त पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। 
विज्ञापन
पीसीसी चीफ दीपक बैज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur South by-election Result 2024: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी शिकस्त पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की जनादेश शिरोधार्य है। उपचुनाव के परिणाम पार्टी के अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे। पूरी पार्टी, नेताओं और कार्यकताओं ने एकजुटता से चुनाव को लड़ा। उपचुनाव का रिजल्ट आमतौर पर सत्तादल के पक्ष में आता है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो कांग्रेस ने भी पांच उपचुनाव जीते थे। जो जनादेश आया है उसे कांग्रेस स्वीकार करती है। जनता के हित और सरोकार के लिये हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक उपचुनाव के परिणाम से जनता के सभी सवालों का जवाब नहीं मिल जाता और न ही राज्य के हालात में परिवर्तन हो जाता है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, राज्य में भ्रष्ट तंत्र का बोल बाला, भाजपा की वादा खिलाफी, 1 लाख नौकरियों का वादा, 500 में गैस सिलेण्डर, 1.25 करोड़ माताओं बहनों के महतारी वंदन की राशि, अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा, धान खरीदी की परेशानी ऐसे विषय है जिसमें साय सरकार विफल साबित हुई है। कांग्रेस, सरकार को वादे याद दिलाती रहेगी। मजबूत विपक्ष के रूप में अपना संघर्ष जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड, कर्नाटका, राजस्थान और मध्यप्रदेश की एक सीट पर कांग्रेस इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजयी हुये है। महाराष्ट्र का चुनाव परिणाम अप्रत्याशित है। वायनाड से अभूतपूर्व विजय हासिल करने के लिये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बधाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें