फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक बैज बोले: छत्तीसगढ़ BJP के पास CM का चेहरा नहीं, हिम्मत है, तो PM मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़कर देख लें

Sun, 16 Jul 2023 07:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज पूरी तरह से पीसीसी चीफ की कमान संभाल लिए हैं। पदभार ग्रहण करते ही वो आज राजीव भवन में लगातार मैराथन बैठक लिए। आज संचार विभाग, मोर्चा, प्रकोष्ठ, यूथ कांग्रेस और विभाग प्रमुखों की बैठक लिए।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ दीपक बैज, पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज पूरी तरह से पीसीसी चीफ की कमान संभाल लिए हैं। पदभार ग्रहण करते ही वो बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ना चाहिए। तंज कसते हुए कहा कि हमारे पास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा है, लेकिन 15 साल के बावजूद बीजेपी के पास आज कोई चेहरा नहीं है। इसलिए बीेजेपी में हिम्मत है तो प्रदेश में भाजपा को पीएम के चेहरे पर चुनाव लड़ना चाहिए। 

विज्ञापन





इसके पूर्व बैज ने आज राजीव भवन में लगातार मैराथन बैठक लिए।  संचार विभाग, मोर्चा, प्रकोष्ठ, यूथ कांग्रेस और विभाग प्रमुखों की बैठक लिए। इसके बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि कल हमारा ऐतिहासिक पदभार ग्रहण हुआ। आज पहला दिन है। लगातार बैठक लिए हैं। 

'100 दिन भी पर्याप्त'
उन्होंने बीजेपी के बयान '100 दिन का समय' मिलने पर कहा कि ज्यादा मौका मिलता तो और भी बेहतर होता, लेकिन 100 दिन भी पर्याप्त हैं। हमारा पहला लक्ष्य कार्यकर्ताओं को चार्ज करना है। संगठन और कार्यकर्ताओं को मजबूत करना है। आगामी कार्य योजना को लेकर कहा कि हमें 90 विधानसभाओं तक पहुंचना है। संगठन को मजबूत करना है। बूथ से लेकर प्रदेश तक हम काम कर रहे हैं। हमारा पहला टारगेट सरकार बनाना और दूसरा टारगेट 18 घंटे काम करना है। 
विज्ञापन


'बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं'
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि हमारी भूपेश बघेल की सरकार ने राज्य में बेहतर काम किया है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा सबके लिए सरकार ने काम किया है। किसानों का कर्जामाफ, युवाओं के बेरोजगारी भत्ता, गरीब-मजदूर की भलाई के लिए कई अहम योजनाएं चल रही हैं। सबका सरकार कल्याण कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें