फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चैतन्य बघेल पर ईडी की कार्रवाई बीजेपी का राजनैतिक षड्यंत्र': दीपक बोले- अडानी के खिलाफ आवाज को दबाने की कोशिश

Sat, 19 Jul 2025 03:06 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Deepak Baij on Chhattisgarh Liquor Scam: पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई ईडी की कार्यवाही को कांग्रेस ने भाजपा का राजनैतिक षड़यंत्र करार दिया है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Deepak Baij on Chhattisgarh Liquor Scam: पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई ईडी की कार्यवाही को कांग्रेस ने भाजपा का राजनैतिक षड्यंत्र करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह लड़ाई छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटने वालो तथा छत्तीसगढ़ की संपदा को बचाने वालों की लड़ाई है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार राज्य के जल, जंगल, जमीन सहित खनिज संपदा कोयला की खदानें और आयरन की खदानें अडानी को सौंप रही है। कांग्रेस इसका हर स्तर पर विरोध कर रही है। रायगढ़ जिले के तमनार में अडानी समूह के इशारे पर जंगल की कटाई की जा रही है, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया है। मैं खुद और भूपेश बघेल एवं विधायक साथी उस कटाई का विरोध करने गये थे। भूपेश बघेल एवं कांग्रेस के विधायक तमनार वन कटाई के मामले को विधानसभा में उठाने वाले थे इसीलिये अडानी के इशारे पर ईडी ने भूपेश बघेल के यहां छापेमारी किया उनके पुत्र को षड़यंत्रपूर्वक गिरफ्तार किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने कहा कि ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर पहुंचना और उनके पुत्र की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध है, जो साफ दिख रहा है। अगर भाजपा यह सोच रही है कि कांग्रेस को डराया या रोका जा सकता है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। कांग्रेस न झुकी है, न झुकेगी अब हर षड्यंत्र का जवाब और भी दमदार होगा। भाजपा और अडानी के संगठित लूट को कांग्रेस बेनकाब करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें